फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fine of one lakh rupees imposed on private school manager

Kushinagar News: निजी स्कूल के प्रबंधक पर एक लाख रुपये जुर्माना

Sat, 17 Oct 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fine of one lakh rupees imposed on private school manager
कक्षा आठवीं तक की मान्यता पर स्कूल में संचालित हो रही थीं 12वीं तक कक्षाएं, बीएसए ने की कार्रवाई, आदेश की अवहेलना का भी आरोप
विज्ञापन


-स्कूल की शिक्षिका से प्रबंधक ने अश्लील हरकत किया था, वीडियो वायरल होने के बाद रविंद्र नगर पुलिस ने प्रबंधक को किया था गिरफ्तार

पडरौना। रविंद्रनगर स्थित एक निजी स्कूल में मान्यता के विपरीत कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित करने का मामले में बीएसए ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पडरौना बीईओ की जांच में कक्षा एक से आठ तक की मान्यता पर उच्च कक्षाओं का संचालन मिला था। इसके पहले स्कूल का प्रबंधक छेड़खानी के मामले में जेल में जा चुका है।
खंड शिक्षा अधिकारी पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह बीते तीन अक्तूबर को विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान कक्षा नौ से 12वीं तक अमान्य कक्षाओं का संचालन होते मिला। बीईओ ने मान्यता से इतर संचालित कक्षाओं को बंद कराया था। इसके बावजूद बीते 12 अक्तूबर को दोबारा निरीक्षण में इन कक्षाओं का संचालन होता मिला। बीईओ ने विद्यालय संचालक दिनेश राय को कक्षाएं बंद करने का निर्देश दिया लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जांच आख्या के आधार पर निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और मान्यता की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की गई है। जुर्माना लगाते हुए प्रबंधक को निर्धारित धनराशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जुर्माने की धनराशि जमा करने उसकी प्रति तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में रविंद्र नगर धूस पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। बीएसए अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जुर्माने की रकम नहीं जमा करने पर प्रत्येक दिन के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed