{"_id":"685eed39771a3adc4403a509","slug":"financial-and-administrative-authority-of-chc-in-charge-taken-away-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-140445-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी प्रभारी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छिना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी प्रभारी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छिना
Sat, 28 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी की अनियमितताओं को लेकर मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर आखिरकार गाज गिर ही गई। वित्तीय और चिकित्सा प्रभारी का अधिकार छीनकर उसी केंद्र पर चिकित्सक बना दिया गया है।
भाजपा नौरंगिया मंडल अध्यक्ष सूरज गोविन्द राव ने चार जून को नेबुआ नौरंगिया सीएचसी प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव पर केंद्र प्रभारी के पद का दुरुपयोग करने, प्राइवेट अस्पताल को बढ़ावा देने, चिकित्सकीय व्यवस्था के नाम पर लूट-खसोट करने सहित कई गंभीर आरोप लगा भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की थी।
आरोप को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने छह जून को जिलाधिकारी को पत्र भेज आरोप की जांच कराने और चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव से प्रशासनिक, वित्तीय अधिकार छीनने के साथ साथ प्रभारी पद से हटाकर राजकीय कार्य करने के जिम्मेदारी दिया है। वहीं डाॅक्टर सीमांत कुमार वर्मा को प्रभारी चिकित्साधिकारी नामित करते हुए प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सौंपा गया है।