फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Finance company's sales officer robbed Rs 5 lakh, case registered

Kushinagar News: फाइनेंस कंपनी के सेल्स अफसर ने हड़पे पांच लाख रुपये, केस

Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Finance company's sales officer robbed Rs 5 lakh, case registered
पटहेरवा। एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का सेल्स ऑफिसर समूह की महिलाओं का 5.14 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सेल्स ऑफिसर और उसके पिता पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि सेल्स ऑफिसर समूह का रुपये अपने पिता के बैंक खाते में भिजवाया था। पटहेरवा पुलिस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बेलस्टार माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा फाजिलनगर में है। कंपनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फाइनेंस और बैंकिंग का कार्य करती हैं। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भेड़ापाकड़ गांव निवासी चंदन शाह शाखा पर सेल्स ऑफिसर का था। क्षेत्र में समूह की महिलाओं में लोन वितरण और वसूली का कार्य इसके जिम्मे था। दिसंबर 2024 के बाद कंपनी का 5.14 लाख रुपये ग्राहकों से वसूल लिया। फोन से अपने खाते व कुछ रुपये अपने पिता के रूदल प्रसाद के बैंक खाते में भेजा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर रुपये के लिए दबाव बनाया गया तो वह नौकरी छोड़कर भाग गया। इसकी शिकायत पटहेरवा पुलिस से किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कंपनी के शाखा प्रबंधक ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर चंदन शाह और उसके पिता पर धोखाधड़ी का केस पुलिस ने दर्ज किया है। पटहेरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed