फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Final match tie between Batrauli and Bhairopur team

Kushinagar News: बतरौली और भैरोपुर की टीम के बीच फाइनल मुकाबला टाई

Mon, 12 Feb 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Final match tie between Batrauli and Bhairopur team
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के हरपुर माफी स्थित प्राथमिक पाठशाला परिसर में चल रहे दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें जिले की बतरौली और गोरखपुर की भैरोपुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दोनों टीम बराबरी रहीं, जिससे मैच टाई हो गया।
विज्ञापन

पहला मैच भैरोपुर गोरखपुर और पकडियार ए के बीच हुआ। इसमें भैरोपुर गोरखपुर ने 25/17 से मैच जीता। इसके बाद दूसरा मैच हरपुर माफी और पकड़ियार बी टीम के बीच हुआ, जिसमें पकड़ियार टीम बी 25/15 से विजयी हुई। इसके बाद शनिवार को फाइनल में पहुंची बतरौली की टीम के साथ भैरोपुर टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीम 11/11 से बराबरी पर रही। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान रामपुर भाठ रामविलास पासवान ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मैच के रेफरी विशाल विश्वकर्मा और विक्की रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पवन गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, धर्मेंद्र पासवान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिश्चंद पासवान, राम नरेश यादव, सुबोध गोंड, संदीप राव, बबलू कुशवाहा, संजय राव, जगत नारायन, विजय, मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed