फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting while going to burn Holika, one injured due to knife attack

Kushinagar News: होलिका जलाने जाते समय मारपीट, चाकू लगने से एक घायल

Mon, 25 Mar 2024 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Mar 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Fighting while going to burn Holika, one injured due to knife attack
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के भटगांवा में रविवार की देर रात होलिका जलाने जाते समय किसी बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। उनके बीच चाकूबाजी हो गई। एक व्यक्ति को चाकू लग गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव भटगांवा निवासी राकेश यादव (45) रविवार की रात होलिका जलाने जा रहे थे। उसी दौरान गांव के फिरोज आलम (20) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज फिरोज ने चाकू से राकेश यादव पर हमला कर दिया। राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल राकेश को अस्पताल भिजवाया। उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस आरोपी फिरोज आलम को गिरफ्तार कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed