{"_id":"66453960ab4aff44770818e4","slug":"fighting-over-road-dispute-six-people-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-116846-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ते के विवाद में मारपीट, छह लोग घायल
Thu, 16 May 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
हाटा। रास्ते और टोटी के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट में छह लोग घायल हो गए। तीन लोगों का सिर फट गया और अन्य तीन लोग भी गंभीर रूप घायल हो गए। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई में जुटी है।
हाटा कोतवाली के गांव रामपुर बुजूर्ग के रहने वाले श्रीकिशुन प्रसाद और दूधनाथ प्रसाद के परिवार के बीच बुधवार की सुबह रास्ते और टोटी से पानी निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट भी होने लगी। इसमें श्रीकिशुन, सुमित्रा देवी और भीम प्रसाद का सिर फट गया। जबकि दूधनाथ प्रसाद, अमित और श्रीमती देवी को भी चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस घायलों को हाटा सीएचसी ले गई। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।