{"_id":"6536ddbc7884e97a7a04ac19","slug":"fighting-over-land-dispute-two-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6612-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के अन्ध्या गांव के टोला हतवा में सोमवार को भूमि विवाद में दो लोगों में मारपीट हो गई। इसमें एक को हल्की, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव के मनौवर सिदिद्की और असलम सिदिद्की दोनों पट्टीदार हैं। इनके बीच बगीचे की जमीन को लेकर काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर उसी विवाद में दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर उनके बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में मनौवर सिदिद्की के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लग लग गई। हालांकि असलम को भी हल्की चोट आई है। परिजन दोनों को कसया सीएचसी ले गए, जहां मनौवर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में कसया एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के हतवा गांव में मारपीट की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।