फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting for lifting wood, case against 13

Kushinagar News: लकड़ी उठाने पर मारपीट, 13 पर केस

Thu, 13 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fighting for lifting wood, case against 13
रामकोला। बडहरा लक्ष्मीपुर गांव में दरवाजे पर रखी लकड़ी जबरन उठाने के मामले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत 13 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव निवासी राजाराम के दरवाजे लकड़ी रखी थी। 25 दिसंबर को दिन में पड़ोसी जबरन लकड़ी को अपना बताकर ले जाने लगे। राजाराम की पत्नी ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने कहासुनी किया।
विज्ञापन

इसे लेकर उसी दिन शाम को अवधेश, रामकेश्वर, रामप्रवेश, ताराचंद अपने सहयोगी फूलबदन, अमन, धर्मेंद्र, नितिन, पप्पू, संध्या, कलावती, रेश्मा, अर्चना ने सुनियोजित ढंग से योजना बनाकर दरवाजे पर आकर लाठी-ठंडा और ईंट-पत्थर से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नीलू व पत्नी प्रभावती का सिर फट गया। दोनों महिलाएं अचेत हो गई। घर में रखे समान को तोड़ दिया। राजाराम की तहरीर पर चार महिलाएं समेत 13 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed