{"_id":"61a917c9986cc3753a14ab5d","slug":"fighting-during-the-raid-six-people-injured-kushinagar-news-gkp4184686120","type":"story","status":"publish","title_hn":"परछावन के दौरान मारपीट में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परछावन के दौरान मारपीट में छह लोग घायल
विज्ञापन
परछावन के दौरान मारपीट, छह लोग घायल
टॉफी बीनने पर बच्चों में हुआ झगड़ा, बड़े करने लगे मारपीट
उजारनाथ/पटहेरवा(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के गांव सेंदुरिया में बुधवार शाम एक व्यक्ति के यहां की जा रही बरात के परछावन में टॉफी बीन रहे बच्चों में झगड़ा हो गया। झगड़ा छुड़ाने गए दोनों के पिता ने आपस में मारपीट कर ली। इसके बाद जुटे दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। छह लोग घायल हो गए। मारपीट व भगदड़ में गिरकर छोटे बच्चों व महिलाओं समेत कई घायल हो गए। इसके चलते करीब दो घंटे बाद बरात निकली।
जानकारी के अनुसार सेंदुरिया गांव के एक परिवार से युवक की बरात देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के गांव गढ़रामपुर जा रही थी। शाम करीब चार बजे बरात गांव के बाहर पहुंच चुकी थी। दूल्हे के परछावन की रस्म चल रही थी। इसी दौरान गांव के दो लड़के महिलाओं की तरफ से फेंकी गई टॉफी को बटोरने को लेकर झगड़ने लगे। नजदीक ही खड़े दोनों के पिता भी झगड़ा छुड़ाने के दौरान आपस में भिड़ गए।
इसकी जानकारी गांव में पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग पहुंचकर मारपीट करने लगे। इसके चलते वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोग मारपीट में तो कुछ लोग भगदड़ में गिरकर घायल हो गए। कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब दो घंटे की देरी से बरात गढ़रामपुर के लिए रवाना हुई।