फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting between two groups while returning home after idol immersion

Kushinagar News: मूर्ति विसर्जन कर घर लौटते समय दो गुटों में मारपीट

Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two groups while returning home after idol immersion
तरयासुजान। क्षेत्र के तरया सुजान के कुर्मी टोला के लड़कों की ओर से मूर्ति विसर्जन कर घर लौटते समय दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत कर दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को शांति भंग में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अुनसार, बुधवार की शाम लगभग छह बजे गांव तरयासुजान के कुर्मी टोला निवासी युवकों ने डोमाठ मूर्ति विसर्जित कर घर लौटते समय तरयासुजान थाने के समीप एक पुलिया के पास दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दो लोगों को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

एक पक्ष के गांव तरयासुजान के कुर्मी टोला निवासी जुगेश पटेल ने तरयासुजान पुलिस को लिखित तहरीर सौंप बताया कि उसके ही पड़ोसी सुजीत पुत्र पारस के साथ सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे। भुलिया नहर के पास गांव भुलिया अगरवां निवासी प्रदीप गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, बबलू गुप्ता एवं कुछ अज्ञात लोग पुरानी रंजिश को लेकर गोलबंद हो लाठी-डंडा व चाकू से लैस होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान उनके गांव के सुजीत को घेर चाकू से वार करने लगे। इसे देख वह बीच-बचाव करने गया तो उसे भी उनके हमलों का शिकार होना पड़ा। अचानक हुए मारपीट के दौरान जुलूस के साथ चल रहे लोगों ने बीच-बचाव किया। हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed