फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fighting against molestation 6 injured

Kushinagar News: छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, छह घायल

Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
fighting against molestation 6 injured
रविवार की शाम साढ़े सात बजे करमैनी में हुई मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी में मोहर्रम के मेले में मनबढ़ युवक को छेड़खानी करने से मना करने व डांटने से नाराज होकर उसने रविवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे कुछ युवकों पर हमला कर दिया। उसके साथ करीब 12 लोग थे। इस हमले में छह लोग घायल हो गए। उसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे।
बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव में मोहर्रम का मेला लगा था। मेले में एक समुदाय के कुछ युवकों ने दूसरे समुदाय की लड़की को छेड़ दिया। आरोप है कि पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, लेकिन छेड़खानी करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय मामले को आपसी बातचीत से हल कराने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस पर दूसरे वर्ग के युवकों ने आपत्ति की लेकिन दोनों समुदायों के लोगों ने मामले को पुलिस के हस्तक्षेप से शांत करा दिया। मनबढ़ युवक उन युवकों को धमकी दी कि विरोध करना महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा कि रविवार की देर शाम चंदन सिंह व सूरज सिंह गांव के चौराहे पर सामान खरीदने गए थे। वहां पहले से घात लगाए मनबढ़ युवक व उसके साथियों ने हॉकी, राॅड आदि से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गए राजबहादुर, दुर्गेश, रघुनाथ व साहुल सिंह पर भी हमला कर दिया।

घटना के बाद चौराहे पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, गांव में नायब तहसीलदार पहुंचे। पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है।
पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामला शांत हो गया है। घायल युवकों का इलाज कराया जा रहा है। दो समुदायों की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed