फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight in land dispute, death of elderly

Kushinagar News: भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Wed, 18 Jan 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fight in land dispute, death of elderly
भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

जटहा थाना क्षेत्र के खेसिया खाखड़ टोला में हुई घटना
छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
जटहा बाजार। थाना क्षेत्र के खेसिया खाखड़ टोला में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जटहा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जटहा बाजार, खांखड़ टोला निवासी लालमन चौहान पुत्र भुलई चौहान और कृष्णा (किसना) चौहान पुत्र चोकट सगे पट्टीदार हैं। दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत में सड़क की तरफ कृष्णा चौहान को जमीन मिली है, जिसमें उन्होंने घर बनाया है। कृष्णा के मकान के पीछे ही लालमन की भूमि हैं। उस पर लालमन ने घोठा (पशुओं के बांधने का स्थान) बनाया है। समझौते में घोठे तक जाने के लिए लालमन को रास्ता मिला था। इसी रास्ते पर मंगलवार को उन्होंने मिट्टी गिरवा दी। उस रास्ते पर कृष्णा के घर के नाबदान का पानी गिरता था।
विज्ञापन

बुधवार को लालमन की पौत्री नैना लकड़ी लेकर उसी रास्ते घर जा रही थी, तभी सड़क पर मिट्टी गिरवाने से नाराज होकर वह नैना को पीटने लगा। शोर सुनकर सुशीला पत्नी मुरारी, अरबी, रेखा पहुंच गए। आरोप है कि कृष्णा और उसके परिवार के लोगों ने सभी को जमकर पीटा। इस दौरान लालमन (65) भी बीच बचाव करने आए। सभी लोगों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई। मारपीट में मुरारी, कौशिल्या, रेखा, नैना, अरबी और परदेशी घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी विशुनपुरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। भूमि पर अचानक गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed