{"_id":"632762777d26ce03ab67d03d","slug":"fight-between-two-sides-seven-injured-kushinagar-news-gkp4509505103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौनी के बड़हरवा टोला में रविवार को बरसात का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। एक युवक को चाकू लगने के कारण तुर्कहां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य लोग सीएचसी में इलाज के बाद घर चले गए।
बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर में मुन्नी देवी और राजकुमार के बीच बरसात के पानी के बहाव पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच लाठी-डंडे चल गए। दूसरे पक्ष से एक युवक ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मारपीट में एक पक्ष से राजकुमार, डोमई और राजन को चोटें आई हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मुन्नी देवी, अनिल, राकेश और दीपू घायल हुए हैं। सभी को तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, जहां से राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
हनुमानगंज थाने के एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवा दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। एक पक्ष के एक युवक ने चाकू से हमला किया है। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।