{"_id":"672fcd73ae2505ec55019816","slug":"fight-between-the-eunuchs-and-family-members-seeking-congratulations-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126109-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बधाई मांगने गए किन्नरों व घर वालों में मारपीट, दोनों पक्षों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बधाई मांगने गए किन्नरों व घर वालों में मारपीट, दोनों पक्षों ने की शिकायत
Sun, 10 Nov 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। सेना के जवान के घर बधाई मांगने गए किन्नरों व घर वालों में मारपीट हो गई। सेना के जवान का सिर फट गया है। किन्नरों को भी चोटें आई हैं। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव निवासी मिथिलेश जायसवाल (सेना का जवान) का तीन वर्ष का पुत्र है। शनिवार को किन्नर मुस्कान अपनी टीम के साथ बधाई मांगने उनके घर पहुंचीं और रकम व अन्य उपहार की मांग की। मिथिलेश की ओर से दिए जा रहे उपहार को कम बताते हुए किन्नरों ने लेन से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मिथिलेश का आरोप है कि किन्नरों ने उनकी पत्नी के गले से सोने का हार व चेन छीन लिया तथा पत्थर चलाकर उनका सिर फोड़ दिया एवं उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी मारा-पीटा। वहीं किन्नरों ने तांडव मचाया।
दूसरी ओर किन्नर मुस्कान का कहना था कि हम लोग बधाई मांग रहे थे। इसी बात पर मिथिलेश व उनके परिवार के लोग उग्र हो गए और दौड़ाकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उनकी अंगूठी सहित अन्य जेवर छीन लिए। किन्नरों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। एसआई शर्मा सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।