फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight between father and son over land dispute, case against six

Kushinagar News: जमीन विवाद में पिता-पुत्र में मारपीट, छह पर केस

Mon, 29 Apr 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Fight between father and son over land dispute, case against six
अहिरौली। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना बड़ा गांव निवासी बुझारत सिंह ने अपने बेटे रणजीत सिंह, बहू इंद्रावती देवी और मनोज सिंह पर जमीनी विवाद को लेेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका छोटा बेटा श्रीराम बीच-बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष के इंद्रावती ने बताया है कि बुझारत सिंह और उनका बेटा श्रीराम पुराने रजिंश को लेकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों की तहरीर पर कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

0
बरात से लौट रहे युवक से मारपीट में तीन पर केस
अहिरौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा निवासी विशाल सिंह ने बताया है कि वे बरात से लौट रहे थे। तभी बोदवार क्षेत्र के मगडीहा के पास अमित सिंह, राहुल सिंह और विपिन ने रास्ते में रोककर मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन


0

चार के खिलाफ अपहरण का केस

कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका एक रिश्तेदार उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


0

वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

कसया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र बुद्धनगर निवासी रामानंद सिंह शुक्रवार की दोपहर साइकिल से पास के ही ईंट के भट्ठे पर जा रहे थे। अभी वे पकवाईनार के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
0
ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत, केस

कसया। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर निवासी राकेश कुमार ने कसया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता ब्रजकिशोर शुक्रवार की शाम किसी काम से कसया जा रहे थे। इसी बीच वह अभिनायकपुर के पास एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ट्रक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है। संवाद

0
धमकी देने के आरोप में तीन पर केस
पडरौना। शहर के जमालपुर निवासी एक युवती ने तीन लाेगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि शहर के अंबे चौक शरद कॉलोनी निवासी एक युवक हमेशा फोन करके उसे परेशान करता था। आरोप है कि 25 अप्रैल को युवक के परिवारवालों ने भी उसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियोंं के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
0
विवाहिता के साथ मारपीट के आरोप में तीन पर केस
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके ससुराल वाले आये दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। 21 अप्रैल की रात उसेके पति शराब के नशे में आये और मारपीट की। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस केस दर्जकर जांच में जुटी है। संवाद
0
मारपीट के आरोप में चार पर केस दर्ज
पडरौना। दिल्ली के संगम विहार निवासी मुरली झा पडरौना स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। शनिवार की दोपहर वे अपने दोस्त के साथ काम पर जा रहे थे। इसी बीच बावली चौराहे के पास राजन कुशवाहा और उसके तीन अन्य दोस्त मुरली के साथ मारपीट करने लगे। इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने राजन और उसके तीन अन्य दोस्तों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद

0
मारपीट के मामले में छह पर केस
मंसाछापर। जटहा बाजार निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके लड़के की बरात जा रही थी। सभी लोग बरात में उत्साह के साथ शामिल हुए। महिलाएं नाच-गा रहीं थीं। तभी संजीव यादव, अटल यादव, अखिलेश यादव, करमविर यादव, आरके यादव व एक अज्ञात बरात में आकर अश्लील हकरतें करने लगे। आरोप है कि युवकों को ऐसा करने से मना करने पर वे लोगों के साथ मारपीट करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
0
दरवाजे से बाइक चोरी
तमकुहीराज। क्षेत्र के गाजीपुर निवासी वशिष्ठ निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि शनिवार को वे एक तिलक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह घर आने के लिए बाहर निकले तो दरवाजे से उनकी बाइक गायब थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। संवाद


0
बकरी को लेकर दो युवकों में मारपीट
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम मुसहरपट्टी निवासी रेयाज अंसारी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि एक महिला से उन्होंने बकरी बेंचने को लेकर बात की। अचानक महिला अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उनसे उलझ गई। जब रेयाज ने इसका विरोध किया तो महिला के परिवार का सदस्य इमाम हुसैन ने गड़ासे से उन पर हमला कर घायल कर दिया। इससे रेयाज गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed