फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female teacher accused BEO of harassment

Kushinagar News: महिला शिक्षक ने बीईओ पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Sun, 08 Sep 2024 05:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Female teacher accused BEO of harassment
फाजिलनगर। क्षेत्र के लवकुश स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक ने डीएम और बीएसए को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने बीईओ पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रियंका राय ने पत्र में कहा है कि दो सितंबर को बीआरसी में प्रशिक्षण चल रहा था। उसी समय मासिक धर्म के चलते उनकी तबीयत खराब हो गई। चाय ब्रेक के दौरान पति को बीआरसी बुलाकर डाॅक्टर को दिखाने अस्पताल चली गई। इलाज चल ही रहा था, उसी दौरान उन्हें फोन से बताया गया कि आप अनुपस्थित क्यों हैं? इस पर उन्होंने अपनी परेशानी बताई। इसके बाद उन्हें तत्काल बीआरसी बुलाया गया। इलाज के बाद बीआरसी पहुंची, तो उन्हें कारण बताओ नोटिस दे दिया गया।
विज्ञापन

उसका जवाब देने के बाद कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन तीन दिन चले प्रशिक्षण के दौरान बीईओ शिक्षकों के बीच उनका मजाक उड़ाते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बीईओ पर इसके पूर्व कंपोजिट ग्रांट में कमीशन मांगने का आरोप लगाया। इन्कार करने के बाद उनका वेतन बाधित करने और सस्पेंड करने की धमकी दी जाती रही है। इस संबंध में बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि इस मामले की जानकारी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक की तरफ से मिली शिकायत की निष्पक्षता से जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed