फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female students depicted themes of patriotism and social awareness.

Kushinagar News: छात्राओं ने उकेरी देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता की तस्वीर

Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Female students depicted themes of patriotism and social awareness.
सुकरौली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने रंगों और कल्पनाओं के जरिए देशभक्ति, सामाजिक एकता और विभिन्न सामाजिक समस्याओं को चित्रों के माध्यम से उकेरा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में किसी छात्रा ने देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया तो किसी ने समाज में फैली समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली पेंटिंग बनाई। रंग-बिरंगे और संदेशपरक चित्रों ने विद्यालय परिसर में आकर्षण का केंद्र बने रहे। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ सामाजिक सरोकारों को भी चित्रों में स्थान दिया।
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन शालिनी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की नैतिक और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करते हैं। प्रतियोगिताओं से बच्चों में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। छात्राओं की बनाई पेंटिंग केवल उनकी कला प्रतिभा को नहीं दर्शातीं, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने और लोगों को जागरूक करने का भी माध्यम बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed