{"_id":"666e0ec29b670bbe020283b4","slug":"fed-up-with-the-bullying-the-student-stopped-going-to-coaching-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118312-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शोहदे से तंग आकर छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शोहदे से तंग आकर छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ा, केस दर्ज
Sun, 16 Jun 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्कूल पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में एक युवक छेड़खानी करता था। मना करने के बाद भी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। इससे तंग आकर छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। इसकी जानकारी घर वालों को होने पर पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लिया है। युवक घर छोड़कर फरार है।
कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले की छात्रा कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक स्कूल में इंग्लिश की कोचिंग पढ़ने जाती थी। रास्ते में युवक उसे रोककर छेड़खानी करता था। कई दिनों तक छात्रा ने उसे समझाया, लेकिन युवक नहीं मान रहा था। इससे परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तो पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया है कि युवक उसे प्यार करने के लिए दबाव बनाता था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में हरैया निवासी पुनीत सिंह पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।