फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fed up with family discord, a young man committed suicide.

Kushinagar News: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

Wed, 08 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fed up with family discord, a young man committed suicide.
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लच्छिया देवरिया गांव में पारिवारिक कलह से आहत एक युवक ने सोमवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिलने से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

लच्छिया देवरिया गांव निवासी जुमराती (30) का पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था। सोमवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मामला पटहेरवा थाने तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। बताया जाता है कि रात में युवक अपने कमरे में चला गया और वहीं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पत्नी कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंची तो काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगी। आवाज सुनकर अगल बगल के लोग भी पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना किसी ने पटहेरवा पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। दोनों बच्चों की उम्र करीब तीन वर्ष और आठ वर्ष बताई जा रही है। एसएचओ पटहेरवा प्रविंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed