फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fear to monkey, school closed

बंदर ने शिक्षक को जख्मी किया, स्कूल बंद

Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
fear to monkey, school closed
बंदर के आतंक से प्राथमिक विद्यालय गौरी जगदीश में छुट्टी कर दी गई। - फोटो : KUSHINAGAR
बंदर ने शिक्षक को जख्मी किया, पढ़ाई बंद
विज्ञापन

दुदही ब्लाक के गौरी जगदीश गांव का मामला
अब तक गांव के 30 लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है बंदर
बंदर के भय से लोग बच्चों को नहीं भेज रहे स्कूल
गौरीश्रीराम(कुशीनगर)। दुदही ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गौरी जगदीश में बुधवार को अचानक बंदर ने हमलाकर अध्यापक को जख्मी कर दिया। विद्यालय में अफरातफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और बंदर को वहां से भगाया। स्थिति को देखते हुए अध्यापकों ने विद्यालय को बंद कर दिया। करीब एक माह में यह बंदर 30 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है।

प्राथमिक विद्यालय गौरी जगदीश में बुधवार को सुबह पढ़ाई चल रही थी। करीब 10 बजे अचानक एक बंदर वहां पहुंच गया। भय से बच्चे शोर करने लगे तो अध्यापक हर्षवर्धन किशोर शाही बंदर को भगाने के लिए आगे बढ़े। परंतु बंदर ने शिक्षक पर ही हमला कर दिया। विद्यालय में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े तब बंदर वहां से भगा। अभिभावक बच्चों को अपने साथ लेकर घर चले गए। अध्यापक ने स्कूल बंद करने की बात कही। गांव के लोगों ने बताया कि इस बंदर ने हमला कर मंजीत यादव, सत्या यादव, शिव कुमार, बाली प्रजापति, राजेंद्र यादव, सोखा प्रसाद, करिश्मा, जयशंकर, शारदा, विनोद लाल श्रीवास्तव समेत 30 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण प्रकाश मद्धेशिया ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी तमकुही को पत्रक देकर बंदर पकड़ने की मांग की गई है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed