फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fear of HMPV, no system for investigation in the district

Kushinagar News: एचएमपीवी का खौफ, जिले में जांच की व्यवस्था ही नहीं

Sun, 12 Jan 2025 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:12 AM IST
विज्ञापन
Fear of HMPV, no system for investigation in the district
पडरौना। देश के बाद अब प्रदेश की राजनधानी लखनऊ में भी एचएमपीवी (ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस) ने दस्तक दे दी है। ऐसे में यहां भी खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा बिल्कुल भी संजीदा नहीं है। तमाम लोगों का लखनऊ आवागमन होता है, लेकिन जिले में इसकी जांच तक की व्यवस्था नहीं है। अभी तक संदिग्ध रोगियों के सैंपल भी नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में पता लगना मुश्किल होगा कि कोई इस वायरस से ग्रसित तो नहीं है।
विज्ञापन

एचएमपीवी को लेकर अलर्ट जारी पहले ही किया जा चुका है। जिले में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की बात कही जा रही है। जबकि, जिले में जांच तक की व्यवस्था नहीं है। यहां तक कि जागरूकता को लेकर कोई प्रचार-प्रसार भी नहीं हो रहा है। वायरस के लक्षण सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के बताए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से लेकर सीएचसी तक ऐसे लक्षणों वाले तमाम मरीज आ रहे हैं। ऐसे में पता लगाना मुश्किल होगा कि कौन सा मरीज इस वायरस से ग्रसित है। इसके अलावा जिले में अलग से वार्ड भी नहीं बनाया गया है। जहां संभावित मरीज के मिलने पर आइसोलेट किया जा सके।
विज्ञापन

000000

ओपीडी में पहुंच रहे बड़ी संख्या में मरीज
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी की बात करें तो बाल रोग विभाग में इन दिनों बड़ी संख्या में सर्दी, खांसी व बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। यहां प्रतिदिन 120 से 130 मरीज उपचार को पहुंचते हैं। इसमें लगभग 100 बच्चे सर्दी, खांसी व जुकाम सहित बुखार के रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


000000

अगर कोई संदिग्ध मिलता है, तो उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। चिकित्सकों से कहा गया है कि लोगों को हाथों की साफ-सफाई आदि को लेकर जागरूक करें।

- डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed