फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fault in the main line... 200 villages including the city had no electricity for seven hours

Kushinagar News: मेन लाइन में फाल्ट... शहर समेत 200 गांवों की सात घंटे गुल रही बिजली

Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fault in the main line... 200 villages including the city had no electricity for seven hours
पडरौना। भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ते ही बिजली की सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बार-बार ट्रिपिंग, लोकल फाल्ट के नाम पर होने वाली बिजली कटौती, लो-वोल्टेज उमस भरी गर्मी में लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
विज्ञापन

कसया बिजली घर से विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को आने वाली मेन लाइन में फाल्ट के कारण मंगलवार को सात घंटे तक शहर समेत 200 गांवों की बिजली गुल रही। जब मेन लाइन सप्लाई चालू होने के बाद उपकेंद्र से सप्लाई शुरू करते ही लोकल फाल्ट का सिलसिला शुरू हो गया। इससे सुबह जहां पानी की किल्लत हुई वहीं दिनभर लोग गर्मी से बेहाल रहे। शहर का व्यावसायिक कार्य भी प्रभावित हुआ। कुल 11 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती से इंवर्टर तक जवाब दे गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कसया बिजली घर से विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को आने वाली मेन लाइन में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे फाल्ट आने के कारण शहर समेत 200 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 10 बजे मेन लाइन की सप्लाई बहाल हो सकी। वहीं दोपहर करीब तीन बजे हास्पिटल रोड पर ओवरलोड से तार टूटकर गिर गया जिसकी मरम्मत कर शाम सात बजे सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों नवीन चंद कोहली, सरवन गुप्ता, प्रिंस श्रीवास्तव आदि ने बताया कि भोर में करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई। इससे बीच में ही अधूरी नींद में लोगों को जगना पड़ा और सुबह तक करट लेते हुए पसीने से तर-बतर होते रहे। बिजली गुल होने से मोटर नहीं चलने के कारण सुबह शहर में लोगों को पानी की किल्लत हो गई। इससे आम लोगों के साथ ही दफ्तर जाने के लिए तैयारी करने वाले लोगों को भी परेशानी हुई।
सुबह करीब 10 बजे मेन लाइन सप्लाई चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस तो ली लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टीकी और फिर लोकल फाल्ट का दौर शुरू हो गया। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे हास्पिटल रोड पर ओवरलोड से तार टूटकर गिर गया।
इससे टाउन एक की सप्लाई ठप होने से सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक ( महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी आदि की बिजली ठप रही। इन मोहल्लों में पहले मेन लाइन में फाल्ट से लोग सात घंटे तक बिजली नहीं होने से तड़पते रहे वहीं दोपहर से शाम तक चार घंटे बिजली गुल रहने से बेहाल हो गए।

इस क्षेत्र में शहर का मेन व्यावसायिक क्षेत्र होने के कारण शहर का व्यापार भी प्रभावित हुआ। मरम्मत के बाद शाम सात बजे सप्लाई बहाल हो सकी। इस संबंध में जेई शुभम गौड़ ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट से सुबह बिजली सप्लाई बंद हुई थी। वहीं दोपहर बाद हास्पिटल रोड पर ट्रांसफार्मर के पास तार टूटकर गिरने से बिजली सप्लाई बंद हुई थी, जिसे मरम्मत के बाद बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed