फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father-son injured in wild animal attack, chaos created

Kushinagar News: जंगली जानवर के हमले में पिता-पुत्र घायल, मची अफरा तफरी

Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father-son injured in wild animal attack, chaos created
खड्डा। कस्बे में स्थित सिंचाई विभाग के सरकारी आवास के पास जंगली जानवर (देखने में तेंदुआ की तरह) के हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ईट-पत्थर और डंडे से उसे खदेड़ा। घटना रात के करीब सवा नौ बजे की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग सवा नौ बजे खड्डा कस्बे के सुभाष चौक के पास सिंचाई विभाग की कॉलोनी, तहसील मुख्यालय और कांशीराम आवास के पास जानवर को देखकर अफरा-तफरी मच गई। कांशीराम आवास में रहने वाले महादेव (55) ने बताया कि जानवर उनका पैर खींचकर झाड़ियों की ओर ले जा रहा था। इससे उनका पैर जख्मी हो गया। उससे बचाव करते समय महादेव के 20 वर्षीय पुत्र झिनका को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के जिलेदार रमापति दुबे व उनके पुत्र दीपक का भी उस जानवर से सामना हुआ, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दीपक ने बताया कि जानवर तेंदुआ की तरह दिखाई दे रहा था। रमापति दुबे ने वन विभाग व बाढ खंड के अधिकारियों को सूचना दी है। लोगों ने लाठी-डंडा और ईट-पत्थर से उसे खदेड़ा। इस संबंध फॉरेस्टर अमित तिवारी ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को इस मामले की जानकारी लेने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed