फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father arrested for murdering two daughters

Kushinagar News: दो बेटियों की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for murdering two daughters
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली गांव के देवनारायण टोला में दो सगी बहनों की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पिता को पुलिस ने बुधवार को 48 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पिता के चेहरे में बेटियों के हत्या का थोड़ा भी सिकन नहीं दिखा। कई बार पूछने पर पुलिसकर्मियों से बोला कि दुनिया में इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं है। दोनों बेटियों के चलते मेरा परिवार बिखर गया था, रिश्तेदार आना बंद कर दिए थे, बेटों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया था। सुधरने के लिए बहुत मौका दिया था। अब कत्ल के अलावा दूसरा कुछ कोई रास्ता नहीं बचा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली गांव के देवनारायण टोला में लाली (20)और शीला (18)गांव के दो सजातीय युवकों से प्रेम करती थी। घर वालों के मना करने बावजूद वह नहीं मान रही थी। सोमवार को दोपहर पिता रामप्रसाद निषाद ने अपने दो नाबालिग बेटों की मदद से बेटियों की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद दोनों नाबालिग भाइयों को मौके से पुलिस ने हिरासत में ले लिया था,जबकि आरोपी पिता फरार चल रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों युवतियों के प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, दोनों बहनें पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुकी थीं। इसी तनाव के बीच करीब आठ माह पूर्व उनकी मां ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बावजूद परिवार में विवाद समाप्त नहीं हुआ था। सोमवार की रात पुलिस को आरोपी के बेदूपार गांव के पास होने की सूचना मिली थी, लेकिन भनक लगने पर वह गन्ने के खेत के रास्ते फरार हो गया था। पुलिस टीम ने किसान पीजी कॉलेज के पास सरगटिया करनपट्टी मार्ग से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed