{"_id":"613cea608ebc3ea6b51b6abb","slug":"father-and-son-died-due-to-electrocution-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: कुशीनगर में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, पंखा बनाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: कुशीनगर में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, पंखा बनाते समय हुआ हादसा
Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर)
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
सार
पिता-पुत्र को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के अंध्या गांव में रात के करीब आठ बजे खराब पंखे को बनाते समय एक दिव्यांग व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंचा उसका पुत्र भी करंट की जद में आ गया। गंभीर हालत में परिजन फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस गांव के 45 वर्षीय अयोध्या शनिवार को घर में खराब पड़े पंखे की मरम्मत कर रहे थे। तभी पंखा उनके हाथ से छूट गया। पंखे में करंट आने की वजह से वह चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचा उनका तीसरे नंबर का 16 वर्षीय पुत्र अक्षय पटेल भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पिता-पुत्र को गंभीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिता पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया है। सीएचसी से दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अयोध्या दिव्यांग थे। उनकी थोड़ी सी खेती है जिसमें फसल उगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। उनका बेटा इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन