फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   father and son dead in an accident

हाईवे पर टहलने के लिए निकले पिता-पुत्र की हादसे में मौत

Wed, 30 Sep 2020 06:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
father and son dead in an accident
हाईवे पर टहलने के लिए निकले पिता-पुत्र की हादसे में मौत
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। हाईवे पर प्रेमवलिया चौराहा के पास बुधवार की सुबह टहलने निकले पिता-पुत्र किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता ने इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे मां कोटेश्वरी नगर (प्रेमवलिया) निवासी अमरजीत शर्मा (50) रोज की तरह पुत्र विकास शर्मा (15) के साथ टहलने निकले थे। टहलकर फोरलेन के दक्षिण साइड के लेन से घर लौट रहे थे। गांव से लगभग 100 मीटर दूरी पर प्रेमवलिया चौराहे के पास पीछे से आए किसी वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया। विकास शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरजीत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौजूद लोगों की मदद से घायल अमरजीत शर्मा को सीएचसी कसया भेजवाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ राम आशीष सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed