फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father and son attacked with knife for plucking corn, admitted with injuries

Kushinagar News: मक्का तोड़ने को लेकर पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, घायलावस्था में भर्ती

Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Father and son attacked with knife for plucking corn, admitted with injuries
- शनिवार की रात करीब नौ बजे की घटना
विज्ञापन


दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा खुर्द गांव में शनिवार को रात करीब नौ बजे मक्का तोड़ने की बात को लेकर एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पिता-पुत्र घायल हुए हैं। उन्हें दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस गांव के 40 वर्षीय प्रभु और 15 वर्षीय विशाल अपने खेत से मक्का तोड़ने की शिकायत गांव के निवासी रविंद्र से करने गए। आरोप है कि तभी रविंद्र ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने रविंद्र को हिरासत में ले लिया। उसके बाद घायलों को दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed