{"_id":"64594d5c5c2dd837a10b32f9","slug":"father-accepted-daughter-murder-kushinagar-news-c-7-1-158287-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बेटी हमेशा करती थी फोन पर बात, इसलिए कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बेटी हमेशा करती थी फोन पर बात, इसलिए कर दी हत्या
Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा ग्रामसभा के बसंतपुर टोला में बेटी पूजा की हत्या के आरोपी पिता नरसिंह को जेल भेजती पुलिस
पिता ने कुबूल की बेटी की हत्या करने की बात, भेजा गया जेल
फॉलोअप : पटहेरवा गांव के बसंतपुर में किशोरी की हत्या का मामला
फोटो है।
तीन अनजान नंबरों पर उसने की थी बात, सीडीआर नहीं मिली है अभी पुलिस को
पुलिस की पूछताछ में नरसिंह ने बताई घटना, बोला गला दबाकर की थी पूजा की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा (कुशीनगर)। ग्राम सभा पटहेरवा के बसंतपुर में 17 साल की किशोरी का हत्यारा उसका पिता ही निकला। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि बेटी हमेशा फोन पर बात करती रही थी। वह बात किससे करती थी, यह नहीं पता, लेकिन उसे यह बहुत बुरा लगता था। बार-बार समझाने पर भी नहीं मानी तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बगल के विश्वंभर नाम के व्यक्ति की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।
पटहेरवा ग्राम सभा के बसंतपुर टोला निवासी नरसिंह यादव की 17 वर्षीय पुत्री पूजा का रविवार की सुबह उसके बंद कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर एएसपी रितेश सिंह, तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा सहित फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। पुलिस ने कमरे का बाहर से बंद ताला तोड़कर शव निकाला था और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
बताया जाता है कि ताला टूटने के बाद जैसे ही दरवाजा खुला, कमरे से दुर्गंध आने लगी। इससे घटना काफी पहले की मालूम पड़ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में बगल के विश्वंभर यादव ने पटहेरवा थाने की पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विश्वंभर ने बताया कि उन्होंने ही पुलिस को किशोरी के फंदा लगाने के बाद परिजनों के फरार होने की सूचना दी थी, लेकिन गांव में पता चला है कि नरसिंह यादव ने अपनी पुत्री को किसी से फोन पर बात करते देख लिया था। इससे खार खाए पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव घर में छोड़ भाग गया।
बगलगीर की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पिता के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी नरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या करने की बात स्वीकार की और बताया कि बेटी हमेशा फोन पर बात करती रहती थी। मना करने पर नहीं मानती थी। इसलिए उसकी हत्या की।
इस संबंध में पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में गांव के ही विश्वंभर यादव की तहरीर पर मृतका के पिता के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे रविवार की रात में ही पटहेरिया चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने बताया कि बेटी के फोन पर हमेशा बात करते रहने के कारण हत्या की। वह किससे बात करती थी, यह नहीं पता।
थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके मोबाइल की कॉल हिस्ट्री में तीन नंबर मिले हैं। बाकी नंबर वह डिलीट कर दी होगी। सीडीआर अभी नहीं मिली है।