{"_id":"6abd7ac39773c7c0f00f66dd","slug":"farmers-yearned-for-payments-during-sps-rule-agriculture-minister-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-169168-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के शासन में भुगतान के लिए तरसते थे किसान : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के शासन में भुगतान के लिए तरसते थे किसान : कृषि मंत्री
विज्ञापन
कसया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गेहूं खरीद का 24 से 48 घंटे में भुगतान करने की बात कर रहे हैं, जबकि उनकी सरकार में किसान भुगतान के लिए परेशान रहे। योगी सरकार में किसानों को नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है।
ये बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं। वे बुधवार को निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। सपा सरकार के समय कृषि विकास दर करीब आठ प्रतिशत थी, जबकि मौजूदा सरकार में यह बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के सकल घरेलू उत्पाद में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि सिंचाई क्षेत्र का विस्तार करते हुए खरीफ और रबी मिलाकर 105 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सपा सरकार के समय गन्ने का क्षेत्रफल 20.54 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 28.61 लाख हेक्टेयर हो गया है। गन्ने की उत्पादकता भी 72 टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 83.25 टन प्रति हेक्टेयर हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में सहायता राशि पहुंचाईं जा रही है। बागवानी क्षेत्र और उसके निर्यात में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई, कृषि तकनीक, प्रसंस्करण और बाजार से जोड़ने पर सरकार का जोर है।