फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers wandering for fertilizers and seeds

Kushinagar News: खाद व बीज के लिए भटक रहे किसान

Tue, 19 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers wandering for fertilizers and seeds
पडरौना। किसान सभा के लोगों ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिले के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन की तरफ से राज्यपाल को संबोधित सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसान बदहाल होते जा रहे हैं। रबी की बुआई चल रही है, ऐसे में किसान खाद और उर्वरक के लिए समितियों पर भटक रहा है। वहां उन्हें पर्याप्त मात्रा में बीज और खाद नहीं मिल रहे हैं। उधर पूंजीपति बीज और खाद की कालाबाजारी कर किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मोहन गोंड़, समशुद्दीन अंसारी, महेश पटेल, रामप्रसाद, समशाद अंसारी, रामनरेश सिंह, नजाबत अली, सफलीन अंसारी, सुभाष प्रसाद गौंड़, रामअवध गौंड़, विनोद गौंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed