फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers left hope due to rain, water again

Kushinagar News: बारिश से किसानों की बची उम्मीद पर फिर पानी

Tue, 21 Mar 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Farmers left hope due to rain, water again
संतकबीरनगर/धनघटा। दो दिनों तक हुई बारिश से गेहूं की बाली काली पड़ती देख किसानों की बेचैनी बढ़ी ही थी, वहीं मंगलवार की देर शाम को तेज हवा के साथ फिर से बारिश हो गई। इससे किसानों की फसलों पर बुरा असर पड़ा। लगातार दूसरे दिन की बारिश से किसानों बची उम्मीदों पर भी पानी फिर गया। जिले के बाकी हिस्सों में बदली छाई थी। कहीं-कहीं गरज-चमक हो रही थी।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से हुई बारिश से किसान परेशान हैं। उन्हें फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। वहीं, मंगलवार की देर शाम को एक बार फिर हल्की बारिश हुई। जिससे गेहूं, सरसों, मटर, चना की फसल चौपट होने की चिंता सता रही है। किसान रामकेश यादव, पलक धारी, पलटन प्रसाद, जगन्नाथ चौधरी आदि का कहना है कि पककर तैयार हो चुकी सरसों की फसल को जब काटने की बारी आई तो बारिश का कहर उस पर टूट पड़ा।
विज्ञापन

खेत में खड़ी फसल गिर गई और बाली काली पड़ने लगी है। इसी तरह गेहूं की फसल पर भी बारिश का बुरा प्रभाव पड़ा है। गेहूं की फसल जमीन पकड़ ली हैं। इससे गेहूं का पैदावार कम हो सकता है। भूसा भी काला होकर पशुओं को खिलाने के लायक नहीं जाएगा। प्रकृति के इस के प्रकोप से हो रहे नुकसान की भरपाई किसान नहीं कर पाएंगे। जिससे उनके सामने तमाम तरह की कठिनाइयां खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरविंद सिंह का कहना है कि जो फसल गिर गई है, उसमें तो पैदावार प्रभावित हो सकती है। जो फसल खड़ी है, उसके पैदावार पर बारिश का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed