फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers have the right to secure their team: Pallavi

अपना दल में किसानों का हक सुरक्षित : पल्लवी

Wed, 18 May 2016 11:41 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 18 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers have the right to secure their team: Pallavi
जनसभा को संबोधित करती पल्लवी - फोटो : अमर उजाला
कसया। प्रमुख राजनीतिक दल आम लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक दल वोट की राजनीति के चक्कर में मतदाताओं को गुमराह कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। मतदाताओं की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये बातें अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने बुधवार को मुंडेरारतन पट्टी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सरकार बनते ही लोगों की समस्याएं दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों का सम्मान बचाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पहले की अपेक्षा आज समाज में परिस्थितियां बदली हैं। लेकिन इस नयेपन में खामियां भी हैं। इसमें काफी सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतदाता राजनीतिक पार्टियों के गुलाम बनकर रह गए हैं। विधानसभा चुनाव में पदलिप्सा की लड़ाई नहीं है, बल्कि सत्ता परिवर्तन की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरों और पिछडे़ वर्गों के हक की लड़ाई है। राजनीतिक पार्टियां वर्षों से आम जनता को छलने और गुमराह कर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। अपना दल किसानों के हक की बात करता है।

 दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रो. गंगाराम यादव ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलनों में पटेल समुदाय के लोगों का बड़ा योगदान रहा है। सरदार बल्लभभाई पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।


इस दौरान मरणोपरांत परमवीर चक्र प्राप्त देश के बहादुर सपूत वीर अब्दुल हमीद के बलिदान को भी याद किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अयोध्या सिंह और संचालन गिरिजेश सिंह ने किया। इस मौके पर अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, प्रदेश महासचिव शकील आरफी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम सिंह वर्मा, जिला महासचिव राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed