फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers got angry due to non-availability of fertilizers and blocked the road

Kushinagar News: खाद नहीं मिलने पर फूटा किसानों का गुस्सा, सड़क जाम की

Mon, 11 Aug 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry due to non-availability of fertilizers and blocked the road
बलकुड़िया समिति के सामने सड़क जाम करते ग्रामीण। संवाद 
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया गांव में स्थित सहकारी समिति पर रविवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से खाद के लिए कतार में खड़े थे, समिति नहीं खुला तो नाराज किसान हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्होंने पिपरा से मंसाछपरा जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन इस पर मार्ग पर ठप रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में समिति कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि सहकारी समिति बलकुड़िया अक्सर समय पर नहीं खुलता। रविवार को भी यह दस बजे तक बंद रहा, जबकि किसान सुबह चार बजे से कतार में खाद के लिए खड़े थे। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति में खाद वितरण मनमाने तरीके से होता है।
विज्ञापन

किसी को पांच बोरी दी जाती है तो किसी को एक भी बोरी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बार-बार जानकारी देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। समय पर खाद न मिलने से खेती पर सीधा असर पड़ रहा है। समिति कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। सड़क जाम करने वालों में राधेश्याम, मुरारी शर्मा, मनीष सिंह, छांगुर चौहान, राजिन्द्र चौहान, परदेशी, माधो चौहान, मुनीब अंसारी, हाफिज, जितेन्द्र यादव आदि शामिल रहे। सत्येंद्र कुमार सचिव ने कहा कि समिति पर 662 बोरी खाद है, जिनको खाद दे दिया जा रहा वो भी आकर कतार में लग जा रहे हैं। जिसके कारण भीड़ हो जा रही है। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed