फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers gathered in Khesia, police distributed fertilizers

Kushinagar News: खेसिया में उमड़े किसान, पुलिस ने बंटवाई खाद

Sat, 09 Aug 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered in Khesia, police distributed fertilizers
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के किसान सेवा सहकारी समिति खेसिया पर शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में 665 बोरी यूरिया किसानों में वितरित की गई। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन में हर गांव के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। हंगामे के कारण बृहस्पतिवार को खाद का वितरण नहीं हो सका था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात से ही यूरिया खाद के लिए लंबी लाइन लगी थी। बीच-बीच में बारिश भी हो रही थी, लेकिन खाद के लिए परेशान किसान लाइन में लगे रहे। मौके शांति ब्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंची पुलिस नवनिर्मित पशु अस्पताल में समिति क्षेत्र के गांवों का अलग अलग काउंटर बनाकर खतौनी व आधार कार्ड की जांच के बाद गोदाम पर भेजा जा रहा था, जहां से वे खाद प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही और किसानों को कतार में ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। समिति के सचिव धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को खाद वितरण पुलिस की देखरेख में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से वितरण हुआ। किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था या परेशानी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed