{"_id":"66760a008e412344e30303c4","slug":"farmers-demonstrated-and-demanded-release-of-water-in-chitha-rajwaha-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118606-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदर्शन कर किसानों ने की चितहा रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदर्शन कर किसानों ने की चितहा रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग
Sat, 22 Jun 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के चितहा रजवाहा में बीते पांच वर्ष से पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे परेशान किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर रजवाहा में पानी छोड़वाने की मांग की।
चितहा गांव के रजवाहा की पटरी पर प्रर्दशन कर रहे दिवाकर मिश्र, अजय मिश्र, वाशिष्ठ मिश्र, मनोज मिश्र, धुरंदर मिश्र, अमिन अंसारी, रामचंद्र गौड, सुधाकर मिश्र, इस्लामदीन आदि किसानों ने कहा कि इस रजवाहा से चितहा, नरचोचवा, धर्मपुर, दसया, सरगटिया, बहोरा रामनगर,पांडेय छपरा, नौरंगिया, विशुनपुरा समेत करीब 20 गांव के किसान फसल की सिंचाई करते हैं। इसकी सफाई नहीं होने से झाड़ियां उग आई हैं। किसानों को पंपिंग सेट से पानी चलाकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों ने चेताया कि यदि शीघ्र इसमें पानी नहीं छोड़ा गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।