फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers created ruckus by alleging shortage

Kushinagar News: घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा

Wed, 14 Dec 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus by alleging shortage
डुमरी गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा करते किसान। - फोटो : KUSHINAGAR
घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र पर आक्रोशित हुए लोग, कांटा दुरुस्त कराने की मांग
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 22 महंत अवेद्यनाथ नगर (डुमरी) के गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने कांटा सही कराने और पूर्व के तौले गए गन्ने की सही पर्ची बनाने की मांग की। हंगामे की वजह से काफी देर तक गन्ना तौल बंद रहा।
बुधवार दोपहर बाद हतवा के गोरख सिंह ट्रैक्टर-ट्रेलर से गन्ना लेकर डुमरी गन्ना केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने जब गन्ने की तौल कराई तो कुल वजन 19 कुंतल 40 किलो निकला। इसके बाद वह सिसवा महंत स्थित अमरजीत सिंह के धर्म कांटा पर तौल कराने गए, जहां 25 कुंतल 40 किलो वजन हुआ। डुमरी वापस लौटकर गोरख सिंह ने किसानों को इसकी जानकारी दी। किसानों के आक्रोशित होने पर कांटा क्लर्क रवि कुमार निगम ने मशीन सुधार कर तौल किया तो 24 कुंतल 60 किलोग्राम वजन हुआ। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे बीपीजी छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अशोक सिंह व राम आशीष सिंह के नेतृत्व में किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर पहुंचे गन्ना अधिकारी गया प्रसाद शर्मा, पारस नाथ पांडेय, कलामुद्दीन अंसारी ने किसानों को मनाने की कोशिश की। हालांकि किसान चीनी मिल के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे। इस दौरान अशोक कुमार सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, ज्वाला कुशवाहा, मिलाईलाल, ज्वाला कुशवाहा, धर्मेंद्र शर्मा, बाबूलाल यादव, राजमंगल गुप्ता, विश्वनाथ शर्मा, रविन्द्र, रामाश्रय सिंह, कन्हैया यादव, विनायक यादव सहित कई किसान मौजूद रहे। इस संबंध में कांटा क्लर्क निगम ने कहा कि किसानों को पहले ही बता दिया गया था कि मशीन खराब है। मशीन खराब होने का बोर्ड लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed