फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers created ruckus alleging short weighing

Kushinagar News: घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा

Tue, 03 Mar 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus alleging short weighing
बरवारतनपुर गन्ना तौल केन्द्र की जांच करते एसडीएम रामवीर सिंह व चेयरमैन संजय राव।स्रोत-सोशल मीडि
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के बरवारतनपुर गन्ना तौल केंद्र पर किसानों ने गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर आए खड्डा एसडीएम ने किसानों को समझाबुझाकर शांत कराए और बाट-माप विभाग को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरवारतनपुर निवासी संजय राव ने बताया कि खड्डा आईपीएल चीनी मिल के बरवारतनपुर सर्किल तहत अतरडीहा गांव के पास गन्ना तौल कांटा संचालित है। उन्हें केंद्र पर घटतौली की सूचना मिली थी। पुष्टि के लिए उन्होंने मंगलवार को अपने गन्ने की ट्राली पहले एक धर्मकांटे पर तौल कराई, जहां गन्ने का वजन 47.10 क्विंटल था। जब उसी गन्ने की तौल चीनी मिल के केंद्र पर हुई तो 45 क्विंटल यानी दो क्विंटल कम वजन दर्ज किया गया। दो क्विंटल का अंतर सामने आते ही उन्होंने नाराजगी जताते हुए जीएम केन धीरज सिंह से शिकायत दर्ज कराई। घटतौली की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। तौल केंद्र पर घटतौली की जानकारी मिलते ही पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लालबाबू ने नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों के साथ विश्वासघात बताते हुए गन्ना तौल की जांच कराकर किसानों को उचित भुगतान दिलाने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रामवीर सिंह ने तौल केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए बाट-माप विभाग को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed