{"_id":"69b86f1157a0f411ad0b2689","slug":"farmers-body-found-hanging-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147568-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम करियाजोत में सोमवार को दोपहर घर में लगे पंखे के सहारे किसान का शव लटका मिला। घटना के दौरान उसकी पत्नी व बेटी खेत में काम करने गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक उलझन बताया जा रही है।
ग्राम करियाजोत में सोमवार की सुबह राम किशुन (42) पुत्र बुधई अपने घर पर थे। उनकी पत्नी सरोज व बेटी नीरा सुबह घर से खेत गई थीं। दोपहर में जब सरोज व नीरा घर पहुंचीं और कमरे का दरवाजा खोला तो राम किशुन का शव साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटका था। पति को फंदे से लटका देख पत्नी सरोज व बेटी नीरा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पत्नी व बेटी की चीख से माहौल गमगीन हो गया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद