{"_id":"60670a6a8ebc3e8d2f3e6cca","slug":"farmers-are-waitting-at-55-krya-kendra-kushinagar-news-gkp390498823","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की तैयारी पूरी
विज्ञापन
55 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का इंतजार
पडरौना (कुशीनगर )। शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोल दिया गया है। जिले में 55 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि अभी किसी केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि अभी जिले में गेहूं कटाई व मड़ाई का कार्य शुरूआती दौर में है। 15 अप्रैल के बाद ही केंद्रों पर खरीद में तेजी आएगी।
कप्तानगंज एसएमआई और ब्लॉक के नोडल अधिकारी विवेक सायण ने बताया कि कप्तानगंज ब्लॉक में पांच क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से बायोमीट्रिक सिस्टम से खरीद की जाएगी। अगर किसी कारण वश किसान खुद सेंटर पर नहीं आ सकता है तो वह अपने किसी एक उत्तराधिकारी को नामित कर सकता है। इस बार भुगतान 72 घंटे के अंदर भेजने का निर्देश है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में कुल 11 गेंहू क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन क्रय केंद्रों के लिए गांवों की सूची जारी की गई है। जहां के किसान अपने ही क्रय केंद्र पर अपना गेहूं विक्रय कर सकते हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को गाइड लाइन के मुताबिक गेहूं क्रय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विपणन निरीक्षक तमकुहीराज पंकज कुुमार विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
गेहूूं खरीद के नोडल अफसर एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि किसानों से खरीद के लिए सभी 55 क्रय केंद्रों पर व्यवस्था कर दी गई है। अभी जिले में कटाई व मड़ाई का कार्य बेहद धीमा है। एक सप्ताह बाद इसमें तेजी आने की संभावना है। खरीद से संबंधित समस्त जानकारी किसान अपने क्षेत्र के विपणन निरीक्षक से ले सकते हैं।