{"_id":"64594b99aa0743abf00a0df5","slug":"farmer-suicide-kushinagar-news-c-7-1-157998-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 09 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
मृतक रमेश पांडेय की फाइल फोटो।संवाद
सुसाइड नोट में लिखा-मैं पागल की दवा खाता हूं, मेरा कोई नहीं...
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के बगहां खुर्द गांव में 61 वर्षीय एक किसान ने रविवार की रात अपने कटरैन के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर में कोई नहीं था। सुबह लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। मरने से पहले किसान ने एक सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें उसकी मौत दम घुटने की वजह से बताई गई है।
बताया जा रहा है कि बगहां खुर्द गांव के निवासी 61 वर्षीय रमेशचंद्र पांडेय रविवार को अपने घर पर थे। उनकी एक ही बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी अभी जीवित हैं। घटना के दिन घर पर कोई नहीं था। सिर्फ रमेशचंद्र पांडेय घर पर थे।
उनकी बेटी आराधना मिश्रा ने बताया कि पिताजी घर पर थे। मां अभी घर पर नहीं थी। वह रिश्तेदारी में गई थीं। सूचना मिलने पर सुबह घर आए तो पिताजी के गले में मोटी रस्सी का फंदा था और उनकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
उसके बाद रामकोला थाने के एसआई अजीत यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों की मानी जाए तो किसान की मौत दम घुटने से हुई है।
रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रमेशचंद्र पांडेय की बेटी आराधना मिश्रा ने पिता की मौत की पुलिस को सूचना दी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फंदा लगाने की वजह से दम घुटने से मौत हुई है। मृतक के शव के पास ही एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें किसान ने बताया है कि वह पागल की दवा खाते हैं। उनका कोई नहीं है। उन्होंने अपनी मर्जी से आत्महत्या की है।