फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer Registry prepared for 51 thousand farmers

Kushinagar News: 51 हजार किसानों की तैयारी हुई फार्मर रजिस्ट्री

Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer Registry prepared for 51 thousand farmers
पडरौना। जिले में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 51 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर ली गई है। बीते तीन दिन में वेब पोर्टल के माध्यम से करीब 15 की रजिस्ट्री तैयार की गई है। किसान भी अनिवार्यता को देख अब रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेश आशीष कुमार ने बताया कि राजस्व, कृषि, ग्राम में विकास, पंचायती राज, सहकारिता एवं गन्ना विभाग की ओर से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने की प्रक्रिया समझाकर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा ने इस काम के लिए सीएससी के सभी वीएलई को प्रतिदिन न्यूनतम 30 रजिस्ट्री तैयार करने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य प्राप्त न करने वाले वी एलई के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए सीएससी के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed