{"_id":"849ffd7681cc0933dc1e49c277c8b964","slug":"farmer-killed-by-lightning-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
दुदही। अमवाखास गांव के के खुरहुरिया टोले में सोमवार की सुबह बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से 50 साल के एक किसान की मौत हो गई। हादसे के वक्त किसान झोपड़ी में खाना बना रहे थे।
घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के पडरौन मडुरही के नौका टोला निवासी बऊक यादव शनिवार की शाम बरवापट्टी थानाक्षेत्र अमवा खास के खुरहुरिया टोले में अपने घर गए थे।
नदी के कटान के कारण अमवाखास के खुरहुरिया टोले में झोपड़ी बनवाए थे। वहीं रहकर खेती कराते थे। शनिवार को भी वह खेती कराने गए थे। धान की फसल कटवाने के बाद वह सोमवार की सुबह झोपड़ी में खाना बना रहे थे।
विज्ञापन
तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी और बऊक यादव की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उनके परिवारवालों को दी। घर से लोग मौके पर पहुंचे।
उसके बाद वे शव लेकर पडरौन मडुरही गए। लोगों ने इसकी सूचना विशुनपुरा थाने में देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। विशुनपुरा थाने के एसओ ने कहा कि यह घटना बरवापट्टी इलाके में हुई है, इसलिए पोस्टमार्टम वहां की पुलिस कराएगी। बरवापट्टी के एसओ का कहना था कि अगर लोग शव लेकर आते हैं तो पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।