{"_id":"66525b717a9f1dfade05a6e4","slug":"farmer-going-to-field-dies-after-being-hit-by-train-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117379-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेत में जा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेत में जा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत
Sun, 26 May 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। खेत में फसल देखने जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर से करीब आधे किमी की दूरी पर हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसमी गांव के लाला टोला निवासी 55 वर्षीय ईश्वर यादव का शुक्रवार की शाम को खेत में फसल को देखने के लिए घर से निकले। कप्तानगंज-थावे रूट पर गांव के सामने रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे इनकी मौत हो गई। मृतक का बेटा मुन्ना यादव ने बताया कि उनको शाम को खेत में जाने से मना किया गया। लेकिन माने नहीं उनकी मानसिक हालत भी इधर कुछ दिनों से कमजोर हो गई थी। इंस्पेक्टर विनय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।