{"_id":"576d79744f1c1ba321b4887a","slug":"farmer-friendly-schemes-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान मित्र’ योजनाओं की जानकारी देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान मित्र’ योजनाओं की जानकारी देंगे
Kushinagar
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना विभाग की योजनाओं और मिलों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी के लिए ‘किसान मित्र क्लब’ बनाया जाएगा। प्रत्येक चीनी मिल परिक्षेत्र में एक-एक क्लब गठित होगा। दरअसल, जिले में करीब पांच लाख गन्ना किसान हैं, लेकिन कभी कभार आयोजित होने वाली किसान गोष्ठियों के अलावा फसलों और योजनाओं की जानकारी किसानों को नहीं मिल पाती है।
इसी कारण जिले में गन्ने की पैदावार लगातार घट रही है। इसे देखते हुए गन्ना विभाग यह कदम उठा रहा है। क्लब के माध्यम से किसानों को जागरूक भी किया जाएगा। जनपद की सभी पांच चीनी मिलों के परिक्षेत्र में 50-50 सदस्यों के एक-एक किसान मित्र क्लब का गठन किया जाएगा।
गन्ना विभाग और चीनी मिलें पहले इन्हें अपनी योजनाओं की विधिवत जानकारी देंगे और विशेषज्ञों के माध्यम से अच्छी उपज प्राप्त करने के फार्मूले बताए जाएंगे। इसके अलावा चिह्नित ‘गन्ना गांवों’ में बैठकें भी कराई जाएंगी। उसके बाद क्लब के सदस्य गांववालों को जानकारी देंगे।