{"_id":"6a2f0556856787b4ff04f8d7","slug":"farmer-dies-after-being-electrocuted-by-a-high-tension-pole-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-161792-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईटेंशन पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईटेंशन पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
Mon, 15 Jun 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर क्षेत्र के थरुआडीह निवासी गोरख राजभर (40) की खेत में काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन के पोल में उतरे करंट से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे गोरख राजभर को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
बिजली का तार छू जाने से दो नीलगाय मरीं : सलेमगढ़। क्षेत्र के सिअरहा गांव के पास एक खेत में लटके बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से दो नीलगाय की मौत हो गई। गांव के लोगों ने नीलगाय के शव को खेत से किनारे कर पशु विभाग को सूचना दी। लोगों ने खेत में लटके बिजली के तार को सही कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि इन लटके बिजली की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध मं जेई विकास सहानी ने कहा कि घटना की जानकारी है। शीघ्र ही ढीले तार सही करा दिए जाएंगे।