फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Family uproar after the death of a woman

महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 11 Aug 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Family uproar after the death of a woman
महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

फाजिलनगर। बाजार में स्थित एक निजी नर्सिंगहोम के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।

फाजिलनगर के एक निजी नर्सिंग होम में पटहेरवा थाना क्षेत्र जोगिया सुमालीपट्टी गांव निवासी एक महिला का सोमवार की रात में ऑपरेशन हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर नर्सिंगहोम में कहीं बाहर से आते हैं, इसलिए तत्काल चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाई। इसके चलते महिला की मौत हो गई। गांव करीब होने के नाते खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग पहुंच गए और महिला की मौत के लिए अस्पताल के संचालक को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा करने लगे। वे अस्पताल के संचालक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। चौकी प्रभारी रामनरायन दूबे ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों अथवा मृतका के घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed