{"_id":"68e02ea7cbf77819f602d3f4","slug":"family-members-stopped-policemens-bikes-after-the-middle-aged-man-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-146498-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधेड़ की मौत पर परिजनों ने सिपाहियों की बाइक रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधेड़ की मौत पर परिजनों ने सिपाहियों की बाइक रोकी
Sat, 04 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बडहरा लक्ष्मीपुर निवासी (52) दद्दन सिंह पटेल की बीते 26 सितंबर को बनकटा चौराहे से घर आते वक्त पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जहां मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर पिकअप सहित चालक पर मुकदमा दर्ज लिया। लेकिन परिवार ने घर के बगल के रहने वाले वाहन स्वामी पर आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा लीपा पोती करने की बात करते हुए मौके पर पहुंचे सिपाहियों की बाइक महिलाओं ने रोक ली। मौके पर पहुंचे विधायक पीएन पाठक ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी देर तब समझाने के बाद परिजन माने।
इस गांव के रहने वाले दद्दन सिंह पटेल की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि पहले से विवाद चल रहा था। इसमें जानबूझ कर टक्कर मारी गई है। सूचना विधायक पीएन पाठक को हुई तो बुधवार की दद्दन सिंह के घर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनको घेर लिया ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले में लीपा पोती कर रही है। इस दौरान भाजपा नेता राजेश राव, संजीव सिंह सिबलू, अरविंद प्रताप राव आदि मौजूद रहे। सीओ खड्डा उमेश चंद भट्ट ने कहा की पुलिस जांच कर रही है। उनके भाई द्वारा दुर्धटना में मौत होने की सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया है।