फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Family in panic after finding 19 cobras in the house

Kushinagar News: घर में मिले 19 कोबरा दहशत में परिवार

Fri, 25 Jul 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Family in panic after finding 19 cobras in the house
रामकोला। थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में बुधवार को एक व्यक्ति के घर एक के बाद एक करके 19 सांप निकले। सभी कोबरा प्रजाति के बताए जा रहे हैं। पूरे रात इसको लेकर परिवार के सदस्य और आस-पास के लोग दहशत में रहे। सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र शत्रुध्न ने जनरेटर चलवाकर पूरी रात रेस्क्यू कर सांपों को पकड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस लिया, लेकिन सांपों का खौफ घर वालों में ऐसा है कि बृहस्पतिवार को दिन भी कमरे में जाने से कतराते नजर आए। रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में क्यामुद्दीन अली के पुराने घर में सर्प के छोटे-छोटे बच्चे तीन-चार दिन से परिवार के सदस्य देख रहे थे, लेकिन आपस में चर्चा करने के बाद अनदेखा कर दे रहे थे, बुधवार को क्यामुद्दीन की बेटी शाम करीब सात बजे को पुराने घर की तरफ किसी कार्य से गई थी।
विज्ञापन

अचानक एक बड़ा सर्प दिखा। उसने आकर घर वालों को बताया घर के सदस्य गए तो एक बाद एक तीन चार सर्प देखकर दंग रह गए। मौके से ही किसी ने कुशीनगर जनपद बेलवा खुर्द के सर्प मित्र शत्रुघ्न यादव को फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंचे शत्रुघ्न ने जनरेटर चलवाकर रेस्क्यू चालू किया गया तीन चार घ़ंटे की कडी मेहनत के बाद एक बाद एक करके 19 सांप को पकड़कर सपेरे ने बाहर निकाला और डब्बे में रखकर जगल मे छोड़ दिया।
विज्ञापन

शत्रुघ्न ने बताया कि सभी पकडे़ गए सांप कोबरा प्रजाति के थे। इसे एक बडा था तथा 18 छोटे-छोटे थे सांप के इतने सांप दिखने पर गांव में शोर मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई सांपों को देखकर गांव के लोग दंग रह गए और परिजन आज भी भय के साए में हैं। शत्रुघ्न यादव ने बताया कि सांपों को पकड़ने का काम 2022 से कर रहा हूं और आज तक लगभग दो हजार से अधिक सांपों को जिंदा पकड़कर जंगलों में ले जाकर छोड़ा हूं अगर घर में या कही सांप दिखे तो किसी को डरने की जरूरत नही है। हमारा काम सांपों को बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed