फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fake toilet cleaner found in shops

Kushinagar News: दुकानों में मिले नकली टाॅयलेट क्लीनर

Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fake toilet cleaner found in shops
पडरौना। एक कंपनी के अधिकारियों ने रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस की मदद से चार दुकानों से नकली टाॅयलेट क्लीनर बरामद किया है। अधिकारियों के आने की भनक लगते ही चारों दुकानों के दुकानदार वहां से भाग निकले। इस मामले में कंपनी के अधिकारियों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नकली टाॅयलेट क्लीनर बेचने की सूचना कंपनी के अधिकारियों ने बैच नंबर और निर्माण तिथि का मिलान किया तो इसकी सत्यता की जानकारी जुटाने लगी। बुधवार को जिले में कंपनी के सुरेश कौशिक और अमित मल्ल पहुंचे। यहां आने के बाद उन्होंने पूरी जानकारी ली और दोपहर के करीब रविंद्रनगर धूस थाने पर पहुंचे, जहां एसओ विनय कुमार मिश्रा को पूरे मामले की जानकारी दी। एसओ ने एसआई अनुराग यादव, गणेश प्रजापति, हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव, कांस्टेबल वरुण यादव, जितेन्द्र यादव व शुभेन्दु यादव की टीम गठित कर कंपनी के अधिकारियों के साथ भेज दिया। रविन्द्र नगर के गुनगुन प्रतिष्ठान के मालिक हरका निवासी दीपक गोंड दुकान पर नहीं थे।
विज्ञापन

यहां जांच की गई तो मौके से 200 एमएल के 17 पीस व 500 एमएल की 38 पीस नकली टाॅयलेट क्लीनर मिला। आर फूड मार्ट के संदीप गोंड की दुकान से टाॅयलेट क्लीनर बरामद हुआ। जानकी नगर में अब्दुल मजीद की दुकान से 200 एमएल की 10 बोतल व 500 एमएल की 25 बोतल नकली टॉयलेट क्लीनर बरामद किया गया। एसओ ने बताया कि दुकान छोड़कर दुकानदार भाग चुके थे। यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि नकली टाॅयलेट क्लीनर पडरौना शहर के सोनी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर चंदन सोनी की दुकान से लाया गया है। टीम शहर में पहुंची और चंदन सोनी की दुकान से 200 एमएल की 15 बोतलें व 500 एमएल की 45 बोतलें नकली टाॅयलेट क्लीनर को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed