छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अन्नपूर्णा इंटरमीडिएट कॉलेज गुरवलिया में बुधवार को 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक विदा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. शक्तिप्रकाश पाठक ने कहा कि परिश्रम से सफलता एवं विनम्रता से ऊंचाई प्राप्त होती है। लक्ष्य को सामने रखकर मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्जवलन से हुई। संचालन डॉ. प्रमोद त्रिपाठी और अध्यक्षता नरेंद्र मिश्र ने किया।
इस अवसर पर गोरखनाथ पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र, देवेंद्र, अजीत सिंह, मोहम्मद यासीन, मैनेजर प्रसाद, नीलम तिवारी, विश्वदीपक तिवारी, वीरबहादुर तिवारी, अरुणेश पांडेय, गोरखनाथ पांडेय, अंजनी सिंह, आराधना मिश्र, देवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, ओमप्रकाश, छत्रधारी प्रसाद, आदर्श पांडेय, हरि मिश्र आदि उपस्थित रहे ।